बच्चेदानी में सूजन आ जाए तो क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 12:10

बच्चेदानी में सूजन के पीछे हो सकते हैं ये 7 कारण, जानें लक्षण और उपाय

महिलाएं पेट में होने वाले लगातार दर्द को हल्के में ना लें। ये बच्चेदानी में सूजन के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और कुछ खास उपचार।
महिलाओं में कई बार पेट में दर्द बच्चेदानी में सूजन (Uterus Swelling) के कारण भी होता है। जब भी मौसम में बदलाव आता है तो गर्भाशय में सूजन आ जाती है। ऐसे में महिलाओं को असहनीय पेट दर्द, बुखार, सिरदर्द और कमर दर्द का सामना करना पड़ता है। समय रहते इस समसया का इलाज न करने पर यह कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का कारण भी बन सकती है। जिसे गर्भाशय फाइब्रॉएड कहते हैं। आज हम आपको गर्भाश्य की सूजन को कम करने के लिए कुछ नुस्खे बताएंगे पर उससे पहले जानते हैं गर्भाशय फाइब्रॉएड (Uterine Fibroids) क्या है और बच्चे के स्वास्थ्य के साथ ये कैसे जुड़ा हुआ है।

क्या है गर्भाशय फाइब्रॉएड?
फाइब्रॉएड एक नॉन-कैंसर ट्यूमर हैं, जो गर्भाशय की मांसपेशी की परतों पर बढ़ते हैं। इन्हें गर्भाशय फाइब्रॉएड (uterine-fibroid) के नाम से भी जाना जाता है। फाइब्रॉएड चिकनी मांसपेशियों और रेशेदार ऊतकों की विस्‍तृत रूप हैं। फाइब्रॉएड का आकार भिन्न हो सकता है, यह सेम के बीज से लेकर तरबूज जितना हो सकता है। लगभग 20 प्रतिशत महिलाओं को पूरे जीवन में फाइब्रॉएड कभी न कभी जरूर प्रभावित करता है। 30 से 50 के बीच आयु वर्ग की महिलाओं को फाइब्रॉएड विकसित होने की आशंका सबसे अधिक होती है। सामान्य वजन वाली महिलाओं की तुलना में अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त महिलाओं में फाइब्रॉएड विकासित होने का उच्च जोखिम होता है।
बच्चेदानी में सूजन का कारण-Uterus swelling causes

बदलता मौसम है जिम्मेदार
अधिक दवाओं के सेवन से
ज्यादा व्यायाम करने से
भूख से ज्यादा खाना खाने से
तंग और अधिक कसे हुए कपड़े पहनने पर
प्रसव के दौरान सावधानी न बरतने पर
अधिक यौन संबंध बनाने के कारण

बच्चेदानी की सूजन के लक्षण-Uterus swelling symptoms

पेट की मांसपेशियों में कमजोरी
पेट दर्द, गैस तथा कब्ज होना
पीठ में दर्द, बुखार
प्राइवेट पार्ट में खुजली या जलन
महामारी के दौरान ठंड लगना
यौन संबंध के दौरान दर्द
महामारी के दौरान असहनीय दर्द
लगातार पेशाब आना
लूज मोशन, उल्टी


बच्चेदानी की सूजन कम करने के घरेलू उपाय-Uterus swelling ka gharelu ilaj

सोंठ और नीम के पत्ते को उबालकर काढ़ा पीने से ये रोग सही होता है। इसके अलावा इसे रोजाना प्राईवेट पार्ट में लगाने से भी बच्चेदानी से सूजन दूर होती है।
बच्चेदानी की सूजन को दूर करने के लिए हल्दी भी बहुत असरकार है। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से बच्चेदानी की सूजन दूर होती है।
अंरडी के पत्तों को पानी में उबालकर छान लें। कॉटन में इसे भिगोकर मुंह के अंदर रखें। 3-4 दिन ऐसा करने से पेट में मौजूद सभी कीटाणु मर जाएंगे और सूजन की समस्या दूर हो जाएगी।
हालांकि वैसे तो बादाम कई रोगों को दूर करता है। लेकिन बच्चेदानी की सूजन को दूर करने के लिए भी बादाम बहुत असरकार है। रात को बादाम को दूध के साथ भिगो दें। सुबह उठकर बादाम समेत दूध पी लें। सूजन से छुटकारा मिलेगा।

अच्छी डाइट लगभग सभी बीमारियों का काल है। हरी पत्तेदार और फ्रेश सब्जियां व फलों के सेवन से भी बच्चेदानी की सूजन से राहत मिलती है। तो, बच्चेदानी के सूजन से बचाव के लिए अच्छी डाइट और अच्छी लाइफस्टाइल फॉलो करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info